जमशेदपुर, मई 5 -- जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 8 निवासी विवेक मंडल (21) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह विवेक का शव कमरे में फंदे से लटका पाया। सुबह परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात 1 बजे तक विवेक को देखा गया था। इसके बाद सभी सो गए। सुबह सभी ने देखा कि विवेक ने फांसी लगा ली है और उसका शव फंदे से लटका हुआ है। फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- फेनहारा : डाक विभाग के कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान यह भी पढ़ें- भरनो में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...