जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- बिरसानगर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर एक महिला से सोने की चेन छिनतई कर ली गई। घटना रविवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, रमेश अपनी पत्नी संध्या देवी के साथ विश्वकर्मा मैदान के पास स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। दोनों जैसे ही बिरसानगर थाना के समीप पहुंचे, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और अचानक संध्या देवी के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि दंपति को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश संडे मार्केट की ओर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित रमेश ने तत्काल पुलिस को मौखिक सूचना दी। रमेश ने बताया कि वे सिदगोड़ा के रहने वाले हैं और बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ बहन के घर जा रहे थे। रमेश के अनुसार, सोने की चेन 12 ग्राम की थी। इधर, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.