जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 हरि मंदिर के पास रहने वे सुरेश गोप के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना सोमवार देर रात एक बजे की बताई जा रही है। सुरेश को पत्नी मंजू ने बताया कि वे लोग घर में सोए हुए थे रात को तीन की संख्य में चोर घर में घुसे और पहले अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखे चाबी से लॉकर को खोला और नकद समेत गहने चुरा लिए। चोरों ने मोबाइल भी चोरी करने का प्रयास किया पर मंजू की आंख खुल गई। इतने में एक चोर ने मंजू का गला दबा दिया। यह भी पढ़ें- घर में सोए लोगों को बाहर से बंधक बनाकर चोरों ने की भीषण चोरी इसी बीच सभी मौके से फरार हो गए। सुरेश के अनुसार चोरों ने घर में रखे 70 हजार नकद समेत दो लाख के गहने चुराए है। सुरेश के अनुसार 3 मई को उनको भतीजी की शादी है इसी के लिए रुपए और गहने घर पर रखे थे। फिलहाल पुलिस मामले ...