जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- बिरसानगर में राहुल कुमार को चाकू मारकर जख्मी करने के आरोपी राम रतन साहू की जमानत अर्जी सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से मंजूर हो गई। अदालत में आरोपी की ओर से अधिवक्ता अखिलेश राठौर ने पक्ष रखा। राम रतन साहू के खिलाफ राहुल कुमार ने आपसी विवाद में 9 फरवरी को चाकू मारकर जख्मी करने का केस बिरसानगर थाने में दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...