जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम ने हाईवे स्थित पीपला इलाके में संचालित एक अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है।जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान देसी और विदेशी ब्रांड की शराब की बोतलें, पाउच तथा बिक्री से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की गई। मौके पर मौजूद कुछ लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए, जबकि संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...