रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू रोड जोड़ा तालाब, रानी बागान के बिरला हनुमान मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी उत्सव मनाया गया। मंदिर में मुख्य पुजारी सच्चिदानंद पांडे, किशन भार्गव, आशुतोष, अजय मिश्रा और सूरज किशोर पांडे के सान्निध्य में पूजा-अर्चना के बाद हवन हुआ। मंदिर परिसर से शाम में शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन कमेटी की ओर से महाभोग का भी वितरण हुआ। महोत्सव के आयोजन में ट्रस्टी दीप नारायण सिंह, विजेंद्र सिंह, दयानंद प्रसाद सिंह, पंकज सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिशिर राज, सुजीत कुमार, राजगिरी सिंह, राजेंद्र सिंह, संजू देवी, मोसिम हवारी, सायरा खातून, निर्मल कुजूर, सतीश कुमार, गंगा देवी, निरुपमा, सुलेखा देवी, रेणु सिंह, सीमा सिंह, मंजू शर्मा, अंजली कुमारी, मंजू देवी एवं अन्य शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...