नैनीताल, सितम्बर 25 -- भीमताल। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज भीमताल में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य एवं मनोरंजक गतिविधियां कराईं। एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, कंप्यूटर साक्षरता सत्र और प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग किया। यहां नुक्कड़ नाटक, दीप प्रज्ज्वलन, वंदना, एकल नृत्य, नंदा देवी प्रस्तुति, शास्त्रीय एवं सामूहिक नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और जागर आदि कराए। यहां विशिष्ट अतिथि ललित मोहन पांडे, एनएसएस राज्य समन्वयक डीटीएसओ मुकेश नेगी, पीडी शैली, बीडीओ हर्षित गर्ग रहे l संचालन एनएसएस समन्वयक नितिन छिमवाल ने किया। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा भीमताल में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया यह भी पढ़ें- Pilibhit News: डिग्री कालेज में धूमधाम से मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...