नई दिल्ली, मार्च 11 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए लोकसभा में बुधवार (11 मार्च को) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का यह प्रस्ताव अफसोसनाक घटना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष की निष्ठा पर सवाल उठाया है, जबकि वह न सिर्फ इस सदन के अभिभावक हैं बल्कि इस सदन के सभी सदस्यों के हितों के संरक्षक भी हैं। शाह ने अपने भाषण में स्पीकर ओम बिरला की तारीफ भी की और कहा कि विपक्ष ओम बिरला को मर्यादा न सिखाए, वह अकेले ऐसे स्पीकर हैं, जो पहले दिन से ही आसन छोड़कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि ओम बिरला की प्रशंसा करनी चाहिए। शाह ने कहा कि स्पीकर को संविधान में संरक्षण दिया गया है क्योंकि वह सभी के स्पीकर हैं। केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.