हाजीपुर, मार्च 23 -- हाजीपुर। सं.सू. हाजीपुर के मीनापुर में स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में प्री- प्राइमरी और किंडरगार्टन के नन्हे- मुन्ने छात्रों के लिए एक रंगारंग और यादगार 'स्नातक दिवस ' समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे मुन्ने छात्रों के स्कूल में बिताए गए शुरुआती वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाना था। समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीरजा शरण, मुख्य अतिथि गौरव तथा प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नेहा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान नन्हे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहा। फिर किंडरगार्डन छात्र 'ग्रेजुएट पोशाक' पहनकर आत्मविश्वास से मंच पर चले जहां उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए 'ग्रैजुएशन सर्टिफिकेट' देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ...