दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा। यश कीर्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, दरभंगा के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल की। कक्षा सातवीं से 9वीं तक के छात्रों ने शहर के टावर चौक एवं अन्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर छोटे बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के साथ घर और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले उत्पीड़न की मार्मिक तस्वीर सामने रखी। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि चुप्पी अपराध को बढ़ावा देती है और अन्याय के विरुद्ध कानून व न्याय व्यवस्था का सहारा लेकर आवाज उठाना आवश्यक है। स्थानीय नागरिकों ने छात्रों के साहस और सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.