वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए बिरला हॉस्पिटल में अत्याधुनिक फेको मशीन लगाई गई है। करीब 30 लाख रुपये की मशीन रोटरी ग्लोबल ग्रांट से वित्त पोषित है। ग्लोबल पार्टनर के रूप में सिंगापुर की रोटरी क्लब नौवीना का वित्तीय सहयोग प्राप्त है। इसका उद्घाटन रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व में अंधता निवारण में उनकी संस्था की अग्रणी भूमिका है। उन्होंने कहा कि मरीजों की निशुल्क सेवा के लिए अस्पताल को एंबुलेंस भी दिया जा चुका है। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के अध्यक्ष राजेश भाटिया, अस्पताल के सचिव जगदीश झुनझुनवाला, विवेक अग्रवाल, सतीश बजाज, आरके चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ. अरुण गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अविनाश मेहरोत्रा, उदयराज सिं...