नई दिल्ली, जून 28 -- बिरयानी खाने के शौकीन लोगों की लिस्ट अलग है। जिनका खाना इसके बगैर अधूरा होता है। जश्न और त्योहार का कोई भी मौका इसके बिना अधूरा लगता है। लेकिन काफी सारे बिरयानी लवर्स हैदराबादी और लखनवी बिरयानी के बीच के अंतर को जानते ही नहीं। दरअसल, लोगों को लगता है कि दोनों में मसाले तो सेम ही होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप बिरयानी बनाने और खाने का शौक रखती हैं तो इन दोनों के बीच के जरूरी अंतर को जरूर जानें। जिससे आप बिरयानी बनाने के बाद बता सकें कि आपने लखनवी बिरयानी बनाई है या फिर हैदराबादी दम बिरयानी।हैदराबादी दम बिरयानी और लखनवी बिरयानी में अंतरनिजाम और नवाबों का अंतर बिरयानी की कई सारी वैराइटी होती है और ये राजा-महाराजाओं के समय से बनती आ रही है। हैदराबादी बिरयानी जहां निजामों के शासन में बनती थी वहीं लखनवी बिरयानी अवध के न...