रांची, मई 21 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के बिरबांकी गांव में रविवार को क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पिछले 88 वर्षों से लगातार होता आ रहा है और अब यह क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। इस वर्ष भी झारखंड और पश्चिम बंगाल की कई प्रसिद्ध छऊ नृत्य मंडलियां कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। मेले और छऊ नृत्य को लेकर ग्रामीणों एवं दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आकर्षक लाइटिंग और भव्य तोरण द्वार बने आकर्षण:

छऊ महोत्सव की सजावट छऊ महोत्सव को लेकर पूरे बिरबांकी गांव को दुधिया रोशनी से सजाया जा रहा है। इस बार लाइटिंग का विशेष कार्य बुंडू के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। गांव के चारों ओर और मुख्य सड़कों पर आधा किलोमीटर तक आकर्षक रोशनी लगाई जा रही है। मेले में आने वाले लोगों...