गिरडीह, मई 9 -- बिरनी, प्रतिनिधि। सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमर्गो पंचायत भवन के पास शुक्रवार को कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। अनियंत्रित कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी पानी टैंकर में जा घुसी। मृतक की पहचान बरमसिया पंचायत के झांझ निवासी 55 वर्षीय रामदेव प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह-सुबह कररी में रिश्तेदार के यहां शादी से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी मखमर्गो पंचायत भवन के पास हादसा हो गया। स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ड्राइवर ने बताया कि वह भी शादी से लौट रहा था और रातभर जागने के कारण झपकी आ गई, जिससे दुर्घटना हो गई। बताया जा रह...