गिरडीह, फरवरी 27 -- विनय संगम, बिरनी। इन दिनों प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर बाईपास तकनीक से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन केंद्रों पर बिना किसी वैध कागजात के ही आधार कार्ड बन जाता है। बाहर फोटो स्टेट की दुकान और अंदर आधार बनाने का पूरा सेटअप। हालांकि यदि आप उस दुकान के लिए नए हैं और पूछते हैं कि आधार कार्ड बनेगा तो जवाब मिलेगा कि ब्लॉक में आधारकार्ड बनाया जाता है वहां चले जाइए। परंतु किसी के परिचय से आप वहां गए हैं तो आधार कार्ड बन जाएगा। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से प्रखंड में दो स्थानों ब्लॉक एवं बीआरसी में ही आधार कार्ड बनाया जाता है। बाकी अन्य जहां भी आधार कार्ड बनाया जा रहा है वह अवैध तरीके से बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रखंड के पलौंजिया, बरमसिया, जुटाहाआम, सारंडा, भरकट्टा सहित अन्य चौक चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.