किशनगंज, दिसम्बर 19 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के बिरनाबाड़ी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रेम कपूर, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान किशनगंज के नेतृत्व में एक से तीन कक्षाओ के छात्र-छात्राओं के बीच ठंड के लिए स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर मिलने से जहां बच्चे उत्साहित थे। वहीं अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया। बताते चलें कि निपुण के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किया गया। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कुमारी निधि द्वारा पूर्व में ही ठंड को देखते हुए विध्यांजली एप के माध्यम से स्वेटर दान देने हेतु मांग पत्र डाला गया था। निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने वाले बच्चे मैं हूँ निपुण लोगो वाली स्वेटर पा कर बेहद खुश दिख रहे थें। यहाँ ज्ञात हो कि विद्यांजली भ...