लखनऊ, फरवरी 3 -- जयंती आज -पंडित बिरजू महाराज के भाई राम मोहन महाराज दिल्ली से आकर लखनऊ रहने लगे लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पंडित बिरजू महाराज का नाम सुनते ही कथक की लय, ठुमरी की मधुरता और लखनऊ की तहजीब याद आ जाती है। कथक सम्राट के रूप में विख्यात पंडित बिरजू महाराज का लखनऊ से गहरा नाता है, जो सिर्फ जन्म या परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि कथक की आत्मा से जुड़ा हुआ था। चार फरवरी 1938 को जन्मे पंडित बिरजू महाराज अपने अन्तिम समय में लखनऊ में रहना चाहते थे। निधन से पूर्व उन्होंने इस बात का दुख भी जताया था कि लखनऊ घराने में लखनऊ में कोई अपने परिवार का नहीं है। उनकी ये बात उनके भाई पंडित राम मोहन महाराज ने पंडित बिरजू महाराज का हाथ पकड़ा और कहा कि भईया मैं अब लखनऊ में रहूंगा। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालयय में सीनियर गुरु पंडित राम मोहन महाराज न...