नैनीताल, मार्च 10 -- भवाली, संवाददाता। भवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूल के तोक बिरखन में मंगलवार को दुग्ध संघ से जुड़ी बैठक हुई। जिसमें दुग्ध डेरी विभाग की इंचार्ज गीता पलियाल की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बिरखन क्षेत्र में दुग्ध डेरी संचालन के लिए समिति का गठन किया गया।बैठक में सुनीता देवी को समिति का अध्यक्ष और किरन देवी को सचिव चुना गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में दूध डेरी खुलने पर खुशी जताई और इसे पशुपालकों के लिए लाभदायक बताया। भाजपा नेता कमल सुनाल ने इस पहल के लिए क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे और हरीश सुनाल का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.