बगहा, मई 26 -- मैनाटाड़/इनरवा,एप्र/एसं। सीमा पर तैनात पचरौता एसएसबी और मानपुर पुलिस ने बाइक में छिपा कर रखे गए गांजा सहित तस्कर को बिरंची गांव के पास से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मंगलवार की सुबह की है। एसीडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में मानपुर पुलिस और पचरौता एसएसबी की संयुक्त टीम बनाकर बिरंची गांव के पास नाका लगाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। उसकी बाइक की जांच के दौरान वाटरप्रूफ पैकेट 9.066 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया निवासी रामकिशन यादव (30) है। जब्त गांजा की अंतराष्ट्रीय कीमत तीन लाख बासठ हजार रूपये आंकी गयी है। यह भी पढ़ें- फुलकाहा बॉर्डर पर 11 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार मामले में मानपुर थाने में केस दर्ज का उसे न्...