मुंगेर, मई 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सूबे में शराबबंदी के बाद बहुत तेजी से सुखा मादक पदार्थों का ब्रिकी शुरू हो गयी। शहर के दौलतपुर कॉलोनी, रामपुर कॉलोनी, ईस्ट कॉलोनी और लोको कॉलोनियों में ब्राउन शुगर विक्रेताओं व सेवन करने वाले युवाओं का जमघट हमेशा लगी रहती है।पुलिस की कार्रवाई इधर गुरुवार की देर रत्रि जमालपुर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और भागलपुर के कुख्यात ड्रग्स तस्कर सोनू सिंह को छोटी आशिकपुर स्थित बियाडा पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।बरामद सामग्री गिरफ्तार तस्कर के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, व्हाइट ड्रग्स और नशीले पदार्थों की तौल के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद की गई है। इस बावत...