भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (बियाडा) के बरारी औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से उद्यमी परेशान हैं। चोर यूनिट की दीवारें फांदकर परिसर में रखे कीमती सामान की चोरी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ न होने से उद्यमियों में भय और असंतोष का माहौल है। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बियाडा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग करते हुए इस संबंध में उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही, हाल ही में डीएम की अध्यक्षता में हुए उद्योग संवाद बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में बरारी औद्योगिक क्षेत्र में 32 यूनिट संचालित हैं, जबकि कई यूनिट बंद पड़ी हैं। रात के समय चोरी की घटनाएं लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.