बियाडा के औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की प्रक्रिया तेज
औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की प्रक्रिया में तेजी आई है। गुरुवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में औरंगाबाद से डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा शामिल हुए। मुख्य सचिव ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए भूमि अर्जन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। औरंगाबाद में बियाडा के तहत कुल 436.50306 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है। यह भूमि कुटुंबा अंचल के सात मौजों में फैली हुई है। बताया गया कि आयुक्त, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन सह प्रमंडलीय आयुक्त, मगध प्रमंडल गया के आदेश के अनुसार पुनर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.