जौनपुर, मई 18 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी बंदीपुर स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर शनिवार रात स्कार्पियो सवार युवकों ने बियर का पैसा मांगने पर सेल्समैन की पिटाई कर दी। आरोप है कि बीचबचाव करने पहुंचे अनुज्ञापी पर भी ईंट से हमला करने का प्रयास किया गया। दुकान के अनुज्ञापी शुभम जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद होने से पहले वह सेल्समैन विनय सिंह के साथ हिसाब कर रहे थे। तभी काले रंग की स्कार्पियो से तीन-चार युवक पहुंचे और बियर मांगे। सेल्समैन ने बियर काउंटर पर रख दी।आरोप है कि एक युवक बियर लेकर बिना पैसा दिए जाने लगा। इस पर सेल्समैन विनय सिंह ने बाहर निकलकर पैसा मांगा तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। शोर सुनकर अनुज्ञापी शुभम जायसवाल बाहर पहुंचे और रोकने का प्रयास किया। शुभम ने आरोप लगाया है ...