अल्मोड़ा, मई 8 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। बियरशिवा स्कूल में शुक्रवार को मातृत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर दीपिका विल्सन और प्रधानाचार्य हरीश काण्डपाल ने कक्षा तीन और पांच के बच्चों की माताओं का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने माताओं को ईश्वर की अनुपम रचना बताया गया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं। माताओं के बीच हुईं खेल प्रतियोगिताओं की विजेताओं को सम्मानित किया। संस्थापक प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक राज तलवार, अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार और मुस्कान तलवार ने मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं प्रषित कीं। यह भी पढ़ें- डॉ मनोहर लाल गोयल ट्रस्ट के तत्वाधान में मदर्स डे मनाया गया यह भी पढ़ें- यूरो किड्स में मदर्स डे की धूम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...