चम्पावत, फरवरी 10 -- चम्पावत में बियरशिवा स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। चम्पावत में मंगलवार को बियरशिवा स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि देवी लाल वर्मा और विशिष्ट अतिथि हेम उप्रेती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विद्यालय के प्रबंधक भुवन भाकुनी और प्रधानाचार्य रवि पटवा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। कृतिका पुनेठा व योगिता पुनेठा के संचालन में हुए कार्यक्रम में गौरव पांडेय, भवान सिंह बोहरा, कैलाश पांडेय, प्रकाश बिनवाल, कमल तड़ागी, उमाशंकर कुलेठा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...