पिथौरागढ़, जून 13 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। नगर के न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल जीआईसी शाखा में सामाजिक विज्ञान विषय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शनिवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ वन विभाग के रेंजर दिनेश जोशी ने किया। इस दौरान उन्होंने मॉडलों का निरीक्षण कर बच्चों के हुनर की सराहना की। साथ ही छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कक्षा छह की छात्रा ललिता ने पहाड़ की संस्कृति छलिया दल पर मॉडल बनाया। काव्या ने अपने हुनर के जरिए पहाड़ की कला ऐपण, व्यंजन और संस्कृति से जुड़ा मॉडल तैयार किया। विराज ठाकुर और साकेत सिंह ने चारधाम का मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। आठवीं के छात्र जितेश ने ग्राम पंचायत का सुंदर मॉडल बनाकर अपना हुनर दिखाया। अराध्या, मनन आदि बच्चों ने भी एक से बढ़कर मॉडल बनाएं। इससे पूर्व विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का भ...