घाटशिला, जुलाई 28 -- घाटशिला। घाटशिला के वनक्षेत्र पदाधिकारी बिमद कुमार का प्रोन्नति सहायक वन संरक्षक जमशेदपुर के रूप में हुआ है। वह वर्तमान में घाटशिला रेंज के प्रभार में रहेंगे। घाटशिला वन विभाग के कार्यालय पहुंचने पर बिमद कुमार का फॉरेस्टर संजय कुमार दास के नेतृत्व में वनकर्मियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर बिमद कुमार ने कहा कि घाटशिला वनक्षेत्र में वनों के संरक्षण एवं संर्वधन को लेकर वह शुरू से ही प्रयासरत हैं। वनों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी वन समितियों से समन्वय बनाकर चलेंगे और वनों की सुरक्षा हर हाल में किया जायेगा। मौके पर काफी संख्या ने वनकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झारखंड में वन हेल्थ मिशन का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...