नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। नॉलेज पार्क स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) गुरुवार को 39वें दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया। नए बैच 2026-28 की शुरुआत की गई। संस्थान के दो वर्षीय पीजीडीएम, पीजीडीएम इंटरनेशनल बिजनेस, इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट और रिटेल मैनेजमेंट चार प्रमुख पाठ्यक्रम में छात्र दाखिला ले चुके हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुडईयर इंडिया लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक अरविंद भंडारी रहे। बिमटेक की निदेशक डॉ. प्रबीना राजिब ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अगले 22 महीनों को सीखने, आत्म-खोज और विकास की एक परिवर्तनकारी यात्रा के रूप में देखें। आज के गतिशील व्यापार परिवेश में सफलता केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता से नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए जिज्ञासा, अनुशासित प्रयास, निरंतर कौशल विकास...