इटावा औरैया, जून 1 -- भरथना। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिबौली के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठा परीक्षा और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेष्ठा परीक्षा में विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन सीबीएसई विद्यालयों में हुआ है, जो जिले में सर्वाधिक है। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई, आवास और अन्य शैक्षिक खर्च का पूरा वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। चयनित सभी छात्र सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। उनके अभिभावक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में इन बच्चों की उपलब्धि संघर्ष, परिश्रम और लगन की मिसाल बनकर सामने आई है। वहीं विद्यालय के नौ विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है, जो जिले में सर्वाधिक है। चयनित छात्...