लातेहार, मार्च 7 -- महुआडांड प्रतिनिधि। हौसले बुलंद हों और इरादे नेक, तो सफलता कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है चटकपुर के होनहार लाल बिपुल गुप्ता ने। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित परिणामों में बिपुल ने देशभर में 103वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए चयनित होकर अपने गांव और जिले का नाम रोशन कर दिया है। बिपुल गुप्ता की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम है। पिछले वर्ष भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन तब 300 से अधिक रैंक होने के कारण वे आईएएस बनने से चूक गए थे। हालांकि, उसी वर्ष उन्होंने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान में वे वन सेवा में कार्यरत थे, लेकिन उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर जनसेवा करना था। ​बिपुल, पवन कुमार ...