पटना, जून 8 -- निर्वाचन विभाग में तीन उप निर्वाचन पदाधिकारियों का तबादला किया गया। सीतामढ़ी के उप निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन कुमार को पटना उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सोमवार को विभाग के अपर सचिव माधव कुमार सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई। पटना के उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय को पूर्वी चंपारण भेजा गया है। पूर्वी चंपारण के उप निर्वाचन पदाधिकारी सरफराज नवाज निर्वाचन विभाग के मुख्यालय में तैनात किए गए हैं। तीनों पदाधिकारियों को सात दिनों के अंदर नए पदस्थापन वाले पदों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिपिन पटना के उप निर्वाचन पदाधिकारी बने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...