शामली, नवम्बर 5 -- जलालाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना संगम घाट पर बडी संख्या मे गंगा स्नान करने पहुचे श्रद्धालुओ को बिना स्नान किये निराश लौटना पडा । संगम घाट सूखा पड़ा होने के कारण श्रद्धालुओं ने स्नान किए बगैर ही सूखे घाट पर पूजा अर्चना की और वापस लौट आए। इससे श्रद्धालु ने रोष व्यक्त किया है। जलालाबाद के निकट तीर्थ क्षेत्र के रूप मे विकसित हो रहा गंगा यमुना संगम गन्देवडा श्रद्धालुओ के लिए धार्मिक महत्व रखता है। प्रत्येक गंगा स्नान पर श्रद्धालुओ की भारी भीड संगम घाट पर उमडती है। परन्तु इस वर्ष पुल निर्माण होने के चलते पूर्वी यमुना नहर व गंग नहर से पानी नही छोड गया है जिसके चलते यमुना व गंगा दोनो ही सूखी पड़ी है। ऐसे हालात में श्रद्धालु गंगा स्नान नही कर सके। क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा, गढ़ी अब्दुल्ला खां, मानकपुर,...