शामली, दिसम्बर 16 -- कांधला थानाक्षेत्र के गढ़ीदौलत में एक मामूली विवाद एवं बिन बुर्के के मायके जाने पर पति ने अपनी पत्नी एवं दो मासूम बेटियों की हत्या कर शवों को घर में करीब नौ फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। छह दिन बाद मंगलवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करना कबूल किया है। रात करीब दस बजे पुलिस घर में खुदाई करवा कर तीनों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में निवासी फारुख पुत्र दाउद के पांच बच्चे हैं। वह अपने पिता दाऊद से अलग मकान में रह रहा था। फारुख की 32 वर्षीय पत्नी ताहिरा एवं दो बेटी आफरीन 12 वर्ष एवं छोटी सारीन 5 वर्ष दस दिसंबर से लापता थीं। शक होने पर मंगवार शाम को फारुख के पिता दाऊद ने पुलिस से शिकायत की। ग्राम प्रधान ने भी लापता होने की शिकायत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.