कानपुर, अप्रैल 18 -- शिवली। मैथा क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर तालाबों का काम शुरू हुआ था। अमृत सरोवर तालाब पूरी तरह बदहाल नजर आ रहे है। अमृत सरोवरों में गंदगी के साथ पानी की कमी बनी हुई है। ढाकन शिवली गांव में अमृत सरोवर तालाब में एक बूंद पानी नहीं होने से पशु पक्षी हाल-बेहाल हैं। इस बावत बीडीओ ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी तालाबों में पानी भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी के शुरू होते ही सूखने लगे ताल-तलैया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...