शामली, फरवरी 10 -- शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में बिन तलाक हुए पत्नी की दूसरी शादी कराने को लेकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। मेरठ के न्यू लक्ष्मी नगर निवासी पति एवं ससुराल पक्ष जब तक पहुंचा तो फेरे की रस्म हो चुकी थी। लड़ते-लड़ते दोनों पक्ष सड़क पर पहुंच गए। इस दौरान जाम की स्थिति भी बन गयी। हंगामा और मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मारपीट में पहले पति के पिता को चोट आयी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन तब तक दूल्हा दुल्हन विदा हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड स्थित धर्मशाला में मंगलवार को शादी समारोह चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे विदाई के दौरान मेरठ के न्यू लक्ष्मी नगर निवासी अजय पूनिया अपने माता-पिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.