बिन्द में स्कॉर्पियो के धक्के से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत
बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को स्कॉर्पियों ने ई-रिक्शा में धक्का मार दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मृतका की पहचान शेखपुरा जिला के पुरनकामा गांव निवासी बल्लम मांझी की 45 वर्षीया पत्नी झुनिया देवी है। हादसे में जख्मी बेलछी थाना क्षेत्र के मोगलानी गांव निवासी रामानंद जख्मी हैं। उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की मानें तो जक्की गांव से लोग रिक्शा पर सवार होकर पुरनकामा गांव जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.