बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- बिन्द में श्री राधा कृष्ण का महारास देख झूमे भक्तजन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रहा रासलीला फोटो : श्री कृष्ण : बिंद के बरहोग गांव में श्री कृष्ण राधा व गोपियों के साथ। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के बरहोग गांव में हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रासलीला हो रहा है। इसमें भगवान श्री कृष्ण व राधा की लीलाओं को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान की लीला देख श्रद्धालु झूम उठे। वृंदावन से आये हरीश भारद्वाज जी की मंडली ने कार्यक्रम कि शुरुआत भगवान श्री कृष्ण व राधा की आरती उतारकर किया। नौ दिवसीय रासलीला के पहले दिन मथुरा के राजा उग्रसेन व उनके पुत्र कंस की क्रूरता का मंचन किया गया। कंस राजसिंहासन पाने के लिए किस प्रकार अपने पिता को कारागार में डाल दिया। पिता के साथ पुत्र का क्रूरता देख श्रद्धालु रो प...