बिहारशरीफ, मई 25 -- बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के बगुलवा टाल इलाके में खनन विभाग की टीम ने अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रही दो जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया है। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। खान निरीक्षक अरमान राइन ने बताया कि प्रखंड के कई इलाकों से मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही थी। बिन्द पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर दो मशीनों को जब्त कर लिया गया है। उनके मालिकों व चालकों के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी है। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय) यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर और जेसीबी सीज, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...