बिहारशरीफ, मार्च 22 -- बिन्द। थाना क्षेत्र के बकरा गांव में पूर्व के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में अवधेश केवट, सुधीर केवट, सीमा कुमारी, ताजनीपुर के गोपाल पासवान व वीर अभिमन्यु कुमार जख्मी हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने 14 लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पांच को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...