बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- बिन्द। थाना क्षेत्र के बकरा गांव में पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी वीरेन्द्र राउत, रामाधीन राउत व संजू राउत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...