बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- फोटो : बिन्द मौत-बिन्द थाना क्षेत्र के खरुआरा बिगहा गांव में मंगलवार को घटना के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जहाना गांव के खरुआरा बिगहा में मंगलवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दिलकू चौधरी की 30 वर्षीया पत्नी पुटुस कुमारी है। घटना का कारण अभी सामने नहीं आया है। ग्रामीण घरेलू विवाद की आशंका जता रहे हैं। लोगों ने बताया कि पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। एक महीना पहले महिला के ससुर का देहांत हो गया था। पिता का श्राद्धकर्म खत्म होने के बाद दिलकू दिल्ली चला गया। घर में महिला अपनी सास के साथ रहती थी। उसका एक साल का एक पुत्र भी है। ग्रामीण सास के साथ ही किसी बात पर अनबन होने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लि...