बिहारशरीफ, मई 8 -- रासलीला में उमड़ी भक्तों की भीड़ कलाकारों ने श्रीकृष्ण-राधा के विरह का किया मंचन फोटो: रासलीला: बिन्द प्रखंड के मदनचक गांव में श्रीकृष्ण लीला का मंचन करते कलाकार। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के मदनचक गांव में श्री गिरिधर गोपाल मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर यहां सात दिवसीय भागवत कथा व रासलीला का आयोजन किया गया। भागवत कथा व भगवान श्री कृष्ण व राधा की लीला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भक्त प्रह्लाद की भक्ति लीला देख श्रद्धालु झूम उठे। वृंदावन से आयी रासबिहारी की मंडली ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण व राधा की मंगल आरती से की। इसके बाद भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति लीला का मंचन किया गया। प्रह्लाद की भगवान के प्रति अटूट भक्ति व विश्वास पिता के द्वारा दी गई यातनाएं भी नहीं डिगा सकी। असुर राजा हिरण्यकशि...