बिहारशरीफ, मार्च 2 -- फोटो : बिन्द बीडीओ-बिन्द में सोमवार को होम्योपैथी दुकानों की जांच करते बीडीओ जफऱुद्दीन व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। बीडीओ जफरुद्दीन ने सोमवार को होम्योपैथी की दवा दुकानों की जांच की। बाजार की दो दुकानों में स्टॉक की गयी स्प्रीट व बिक्री का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि डीएम के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। स्टॉक के साथ दवाओं की एक्सपायरी डेट भी देखी गयी है। जांच का प्रतिवेदन डीएम को भेजा जाएगा। विकास मित्रों को दुकानों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर राजेश कुमार, सागर पासवान व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...