बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- बिन्द। थाना क्षेत्र के एसएच 78, बिहटा-सरमेरा मार्ग पर अल्लीपुर मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइक आपस में टकरा गयी। हादसे में मीराचक गांव के अमरेश कुमार व उनकी पत्नी किरण देवी जख्मी हो गयी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। दूसरा बाइक सवार भाग गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...