बिहारशरीफ, मार्च 8 -- बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप यादव गोलीबारी का आरोपित है। वह कई महीनों से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया। एक महीने के अंदर उसने सरेंडर नहीं किया तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...