बिहारशरीफ, अप्रैल 19 -- आग लगने पर दमकल को पहुंचने में लग जाता है एक घंटे से अधिक का समय तालाब और पईन पर अतिक्रमण के कारण आग बुझाने में होती है भारी परेशानी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड में दमकल केंद्र की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल अगलगी की घटनाओं में किसानों और गरीबों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो रही है। कहीं आग लगने पर दूसरे जगह से दमकल की गाड़ी को पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लग जाता है। इलाके के अधिकांश तालाबों और पईनों पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों को अपने स्तर से भी आग बुझाने में भारी परेशानी होती है। लगातार हो रहे इस नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से बिन्द प्रखंड में तत्काल दमकल वाहन उपलब्ध कराने की मांग की ह...