बिन्द में कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
बिहारशरीफ, मई 21 -- फोटो : बिन्द बदमाश-बिन्द में गुरुवार को पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात बदमाश। बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बकरा गांव से कुख्यात बदमाश पप्पू केवट उर्फ संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह महीनों से फरार चल रहा था। वह बिन्द थाना के टॉप 10 बदमाशों की लिस्ट में भी शामिल है। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि उसपर बिन्द में 10, हरनौत में दो, पटना जिला के बेलछी में दो और फतुहा थाना में एक मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, अजय कुमार, आनंदी रजक, सरोज कुमार, संदेश कुमार, रौशन कुमार राज आदि शामिल थे। (बिन्द से चंद्रभूषण पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.