बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- नई दिल्ली में होगा अखिल भारतीय असैनिक सेवा बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता फोटो : संतोष-बिन्द के अमरावती प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार चक्रवर्ती। बिन्द, निज संवाददाता। नई दिल्ली में 17 से 23 फरवरी तक सात दिवसीय अखिल भारतीय असैनिक सेवा बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न राज्यों व केन्द्रीय विभागों की टीम हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में बिहार सचिवालय टीम का नेतृत्व अमरावती प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार चक्रवर्ती करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के बीच शारीरिक फिटनेस, खेल भावना व एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव सह प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार टीम की रवानगी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई...