बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- बिन्द, निज संवाददाता। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार इलाके में बिन्द की महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जतायी गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आत्महत्या बता रही है। मृतका बिन्द थाना क्षेत्र के बकरा-मकनपुर गांव निवासी 24 वर्षीया चांदनी कुमारी है। पिता सुनील केवट ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति विपिन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पति फरार है। पुलिस उसे तलाश करने का प्रयास कर रही है। महिला गर्भवती थी। शव के पास उसकी डेढ़ वर्षीया बेटी भी रोती हुई मिली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.