आरा, अगस्त 2 -- -​एनएसएस के तत्वावधान में पहले दिन परिसर में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान -​प्राचार्य के निर्देश पर शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान ​बिहिया। निज संवाददाता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की संबद्ध इकाई बिन्देश्वरी दूबे महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान पखवाड़ा का औपचारिक शुभारंभ रविवार को किया गया। पहले दिन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. रामजी चौधरी के निर्देश पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अंजनी सिंह के कुशल नेतृत्व में यह सफाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। अभियान के दौरान पूरे कॉलेज परिसर, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों में जमी गंदगी की सफाई की गई और कचरे का उचित निपटान किया गया। यह भी प...